विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से मिलने पहुंचे केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्
घरौंडा। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बुधवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के निवास स्थान पर पहुंचे और उनकी माता प्रेम कौर कल्याण के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रेम कौर कल्याण का 13 मार्च को निधन हो गया था। उनकी रस्म पगड़ी 22 मार्च को कुटेल स्थित कल्याण फार्म हाउस पर आयोजित की गई थी। केंद्रीय मंत्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण उस समय उपस्थित नहीं हो सके थे। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, योगेंद्र राणा, भगवानदास कबीरपंथी, मेयर रेणु बाला गुप्ता सहित परिवार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो