फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पश्चिमी यमुना नहर में अज्ञात शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। बढहेरी गांव के निकट पश्चिमी यमुना नहर में वीरवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोर आबिद खान के साथ शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस जांच अधिकारी जितेंद्र के अनुसार मृतक की आयु लगभग 35 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह फिरोजी रंग की कमीज और सफेद पतलून पहने हुए था, जबकि उसके दाहिने हाथ की कलाई पर एक धागा बंधा हुआ था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल स्थित शवगृह भेजा गया है। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयासों के तहत आसपास के जिलों के थानों को सूचित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें