इंद्री। जैनपुर गांव के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नहर में तैरता शव देखकर तुरंत डायल 112 व इंद्री पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से निकाला। शव मिलने की सूचना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक में सामने आया है कि शव करीब 10-12 दिन पुराना है। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। शिनाख्त के लिए आसपास के पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी की प्राथमिकी के आधार पर मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। अगर 72 घंटे तक शिनाख्त नहीं हुई तो कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम कराकर शव का दाह संस्कार करवा दिया जाएगा।