फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अंकल ने बनाए संबंध, गर्भवती हुई युवती

Sun, 28 Jan 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। प्रेम-प्रसंग का दबाव बनाकर युवती के साथ व्यक्ति ने गलत काम किया। तीन माह बाद युवती का पता चला कि वह गर्भवती है। युवती ने विरोध किया तो अंकल ने कहा कि अगर किसी को बताया तो वह प्रेम-प्रसंग के बारे में उसके परिजनों को बता देगा। गर्भपात कराने के बाद मामला उजागर हुआ तो युवती ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
सेक्टर-छह निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सागर नाम के युवक से प्यार करती थी। दोनो रिलेशनशिप में भी रहे। वह लवदीप अंकल के घर पर उनकी पत्नी से ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती थी। जब प्रेम-प्रसंग के बारे में लवदीप अंकल को पता चला। आरोप है कि अंकल ने प्रेम-प्रसंग का फायदा उठाते हुए युवती पर दबाव बनाने लगा। युवती के साथ आरोपी अंकल छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर युवती को धमकी दी कि वह उसके मां-बाप को सारी बात बता देगा। एक दिन आरोपी ने घर में युवती को पकड़ लिया और उसके साथ गलत काम किया। तीन माह बाद युवती को पता चला कि वह गर्भवती है। इस बात का अंकल से विरोध किया तो उसने कहा कि वह सब कुछ संभाल लेगा।
विज्ञापन

युवती अंकल के आगे गिड़गिड़ाती रही, मगर उसको बिल्कुल भी रहम नहीं आया। युवती ने डॉक्टर से गर्भपात कराया। इसके बाद वह दोबारा से अंकल लवदीप के घर पर ब्यूटी पार्लर का काम सीखने गई तो उसने दोबारा से युवती के साथ हरकत की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें