अंबेडकर भवन सेक्टर 16 में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अंबेडकर समाज कल्याण सभा के सदस्य। संस्थ
करनाल। सेक्टर-16 स्थित आंबेडकर भवन में आंबेडकर समाज कल्याण सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बैंक की सीएसआर योजना के तहत महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र को दो आधुनिक अम्ब्रेला सिलाई मशीनें अनुदान स्वरूप प्रदान की गईं। पुनीत जैन ने बैंक की विभिन्न बचत, जमा और ऋण योजनाओं की जानकारी दी। बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रमुख शीतल शर्मा, सभा के प्रधान अमर सिंह पातलान, बलवंत सिंह, रामेश्वर मेहरा, ओमप्रकाश जास्ट, शिव कुमार, कृष्णलाल डाण्डे, दयाप्रकाश व अन्य उपस्थित रहे। ब्यूरो