यूएचबीवीएन के नए भवन की ड्राइंग स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। बिजली निगम का सर्कल कार्यालय जिला सचिवालय के पास करीब 16.67 करोड़ से बनाया जाएगा। यूएचबीवीएन का नया भवन बहुमंजिला होगा। बिजली निगम ने इसकी प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। बिजली निगम का सर्कल कार्यालय गोहाना रोड पर है। अधिकारियों के कार्यालय खस्ता हो चुके हैं। शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि बहुमंजिला भवन बनाने की विभाग ने वीरवार शाम को प्रशासनिक मंजूरी दी है। नए कार्यालय से लोगों को अपनी शिकायत या समस्या रखने के लिए जिला सचिवालय से दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस भवन में एसई कार्यालय के साथ दो एक्सईएन कार्यालय, तीन एसडीओ कार्यालय होंगे। इनके साथ एक कांफ्रेंस हॉल बनाया जाएगा। अब एसडीओ, एक्सईएन और एसई तीनों अधिकारी एक ही छत के नीचे मिलेंगे। ब्यूरो
यूएचबीवीएन के नए भवन की ड्राइंग स्रोत : सोशल मीडिया