फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: यूजी की आवेदन प्रक्रिया खत्म, पीजी में आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
- कल लगेगी स्नातक की पहली वरीयता सूची, द्वितीय और अंतिम वर्ष के लिए भी खुला पोर्टल
विज्ञापन

- 20 कॉलेजों में चल रही दाखिला प्रक्रिया, प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 25 हजार से ज्यादा आए आवेदन



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो चुकी है। जबकि पीजी में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेजों में दाखिले दिए जा रहे हैं। आवेदन करके लंबे समय से वरीयता सूची के इंतजार में बैठे विद्यार्थियों का इंतजार भी खत्म हो चुका है। यदि उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल में फेरबदल नहीं किया तो वर्तमान शेड्यूल के अनुसार, 12 जुलाई को स्नातक में दाखिले की पहली वरीयता सूची भी जारी हो जाएगी।

इधर, स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। कॉलेजों में फीस जमा कराकर पंजीकरण कराने के लिए सोमवार को पोर्टल खोल दिया गया है। पहले दिन बारिश के कारण कॉलेजों में विद्यार्थी नाम मात्र ही पहुंचे। लेकिन एक-दो दिन में पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। जिले के 20 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जहां अब तक कुल 25 हजार से ज्यादा आवेदन फार्म आए हैं। जबकि जिले के कॉलेजों में 12793 सीटों पर दाखिला दिया जाना है और कक्षा 12वीं की परीक्षा 20701 विद्यार्थियों ने पास की है। यदि पीजी की स्थिति पर नजर डालें तो 11 पीजी कॉलेजों में महज 2280 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन




आज दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया होगी पूरी

कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी चल रही है। शेड्यूल के अनुसार, सोमवार देर रात तक आए आवेदनों के बाद मंगलवार शाम तक कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। पोर्टल पर विद्यार्थियों ने आवेदन के दौरान जिस कॉलेज दाखिले के लिए प्राथमिक तौर पर भरा है तो उसी कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित होंगे।



विद्यार्थियों को देना होगा जुर्माना

ईआरपी पोर्टल के माध्यम से स्नातक द्वितीय और अंतिम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी 31 जुलाई तक फीस जमा कराकर दाखिला ले सकते हैं। इस अवधि के बाद दाखिला लेने पर विद्यार्थियों को लेट फीस का भुगतान करना होगा। एक अगस्त से लेकर सात अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस लगेगी। जबकि इसके बाद दाखिला लेने पर फीस के साथ 100 रुपये लेट फीस और इससे अलग प्रति दिन के हिसाब से 100 रुपये लेट फीस अलग से लगेगी।
विज्ञापन




स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले का शेड्यूल

- 12 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।

- 13 से 16 जुलाई तक फीस जमा कराकर दाखिला लेंगे।

- 18 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।

- 19 और 20 जुलाई को फीस जमा कराकर दाखिला लेंगे।

- 21 जुलाई से प्रथम वर्ष की कक्षाएं लगेंगी।

- 22 जुलाई को रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा और ओपन काउंसिलिंग शुरू होगी।



उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दो बार स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई है। अब आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। 12 जुलाई को पहली वरीयता सूची लगेगी। - डॉ. रेखा त्यागी, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें