नीलोखेड़ी। पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले छात्रों के एक गुट ने दो अन्य छात्रों पर रंजिशन हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के युवक मौके पर जमा हो गए। इसी दौरान मौका पाकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें करनाल रेफर कर दिया। पॉलिटेक्निक में सेमेस्टर दो के छात्र तेजपाल ने बताया कि वह सेमेस्टर छह में पढ़ने वाले अपने ममेरे भाई सुमित के साथ पढ़ता है और हॉस्टिल में रहता है। तेजपाल ने बताया कि वह और सुमित मंगलवार दोपहर की छुट्टी के समय हॉस्टिल में अपने कमरे में जा रहे थे। इसी दौरान पॉलिटेक्निक के ही जतिन, केशव आए और हमला कर दिया। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि तेजपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद