करनाल। नए बस स्टैंड पर पर रात की डयूटी के दाैरान कर्मचारी सतबीर पर दो युवकों ने हमला कर दिया। कर्मचारी ने आरोपियों पर सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पिटाई करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। समौरा गांव निवासी सतबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करनाल में नए बस स्टैंड पर कार्यरत है। रविवार रात करीब 10:10 बजे युवक वहां पहुंचे और आते ही उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। गले से सोने की चेन छीनकर ले गए। एक युवक ने जेब से हथियार निकालने की कोशिश की लेकिन दूसरे ने उसे रोकते हुए कहा कि गोली से नहीं, बल्कि गला घोटकर मारेंगे। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच की जा रही है। संवाद