करनाल। एंटी ऑटो थेफ्ट सीआईए-1 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों में फुरलक गांव निवासी सुमित और निशान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों को न्यू अनाज मंडी के पास से सूचना के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने 24 अक्टूबर को सेक्टर-32/33 थाना क्षेत्र और 5 नवंबर को सरकारी अस्पताल घरौंडा से बाइक चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। ब्यूरो