घरौंडा। गोरक्षा सेवा दल के सदस्यों ने शनिवार रात रेलवे अंडरपास के समीप गोवंश से भरे दो ट्रकों को पकड़ा। मौके पर बड़ी संख्या में गोरक्षक एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रकों को कब्जे में लिया। लगभग दो घंटे दस्तावेज जांच के बाद दोनों ट्रकों को छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रकों में 16 अमेरिकन गाय भरी थी। जिनको गांव नरु खेड़ी के फार्म से लाया गया था और दोनों ट्रकों को नोएडा ले जाने की पूरी परमिशन ट्रक ड्राइवरों के पास मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि गो रक्षकों ने शक के आधार पर दोनों ट्रकों को रोक लिया था। ट्रकों में 16 अमेरिकी गोवंश भरे थे। दोनों ट्रकों के दस्तावेज देखने के बाद ट्रक को छोड़ दिया गया है। संवाद