प्रेम कॉलोनी में रुपये खुले कराने के बहाने एक व्यक्ति महिला दुकानदार से दो हजार रुपये लेकर फरार हो गया। महिला ने उसकी आसपास तलाश की लेकिन नहीं मिला। इस दौरान महिला रो पड़ी। महिला ने कहा कि यह दिनभर की सेल थी, जिसे आरोपी ले गया। हालांकि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है। महिला दुकानदार ने बताया कि उसके पास एक लाल टीशर्ट और काले रंग की पेंट पहना एक व्यक्ति आया था। इससे पहले उस व्यक्ति ने कई दुकानदारों से दो हजार रुपये के खुले मांगे थे लेकिन कहीं से नहीं मिले। इसके बाद वह महिला से खुले दो हजार रुपये ले गया लेकिन दो हजार रुपये महिला को नहीं दिए और फरार हो गया। रामनगर थाना पुलिस जांच कर रही है।