नीलोखेड़ी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान से कवि (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) व आदित्य (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) ने इसरो का दौरा किया। संस्थान का इसरो जैसे संस्थान का यह पहला दौरा रहा। विद्यार्थियों ने बताया कि यात्रा विमान दिल्ली हवाई अड्डे से शुरू होकर अहमदाबाद हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने वैज्ञानिकों के साथ इसरो के अलग-अलग लैबोरेटरियों का दाैरा किया। वहीं, उन्होंने नीलेश एम देसाई, निदेशक सैक अहमदाबाद से तकनीकी शिक्षा से संबंधित जानकारियां प्राप्त की। संस्थान में लौटने पर प्रधानाचार्य बेनू बजाज ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर टीपीओ और विभिन्न विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। संवाद