फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: झारखंड से अफीम लेकर आए दो तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सीआईए असंध की टीम ने दो नशा तस्करों को काबू किया है। आरोपियों से 6.15 किलो अफीम बरामद की है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए असंध टीम के इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने मूनक नहर पुल पर देर रात करीब 11.30 बजे नाकाबंदी कर कार में सवार आरोपी संजीव कुमार व रामफल निवासी जलमाना को काबू किया। आरोपियों की तलाशी लेने पर कार से 6.15 किलो अफीम बरामद की गई। आरोपियों ने बताया कि वे नशे की खेप झारखंड से लेकर आए थे और यहां उसे बड़ी कीमत पर बेचकर ज्यादा पैसा कमाना चाहते थे। आरोपी संजीव पहले भी जींद के सफीदों थाना में दर्ज महिला विरुद्व अपराध के एक मामले में जेल जा चुका है और वह अप्रैल 2024 में उच्च न्यायालय से जमानत पर आया था। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें