फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड रोड पर गांव साकरा के समीप टाटाएस गाड़ी ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव ब्रास निवासी मोहन लाल ने बताया कि मान सिंह निवासी पोलड जिला कैथल जो कि मेरा जीजा और हुकम चंद निवासी पिरथीपुर रूपनगर पंजाब समधी लगता है। 16 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे मैं व मेरा जीजा मान सिंह और समधी हुकमचन्द व भतीजा सुनील कुमार गांव गुमथला गडू में रिश्तेदारी में आये थे। गुमथला से ब्रास वापस जाते समय मेरी बाइक पर जीजा मान सिंह व समधी हुकम चंद बैठा था, जिसको मान सिंह चला रहा था। गांव साकरा से आगे करनाल की तरफ एक टाटाएस गाड़ी ने जीजा की बाइक को टक्कर मार दी। पीछे-पीछे चल रहे भतीजे ने बाइक रोक कर देखा तो मान सिंह व हुकम सड़क पर पडे़ थे। दोनों घायलों को कल्पना चावला कालेज में भर्ती करवा दिया। जहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें