तरावड़ी। जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान की भावना को साकार करते हुए स्व. हरीश कुमार डेमला के परिवार ने उनके नेत्रों का दान कर दो व्यक्तियों को रोशनी देने का संकल्प पूरा किया। रस्म पगड़ी कार्यक्रम के अवसर पर शिव शक्ति सत्संग भवन में माधव नेत्र बैंक और शिव शक्ति संकीर्तन मंडल, तरावड़ी की ओर से परिवार को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिजनों के साथ एडवोकेट ज्ञानचंद अरोड़ा, पार्षद ओमप्रकाश मल्होत्रा, पार्षद सुरेंद्र खुराना, बलदेव गिरधर, पार्षद आत्मप्रकाश आनंद, विधायक हल्का नीलोखेड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद