फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसों दो लोगाें की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाइवे पार करते हुए रोडवेज बस ने मजदूर को कुचला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके मगर फिर भी सड़क हादसे नहीं रुक पा रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। रविवार रात जिले में सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। हाईवे पर सड़क पार करते हुए रोडवेज बस ने जहां मजदूर को कुचल दिया, वहीं तरावड़ी के पास जीटी रोड पर ट्रक और कैंटर की टक्कर में कैंटर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव का पोस्टमार्टम कराया।
केस-1
नेशनल हाईवे पर रविवार रात 11:30 बजे रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे मजदूर को टक्कर मार दी। जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
तरावड़ी। हाईवे पर तरावड़ी के पास पेपर से लोड खड़े ट्रक में कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर चालक यूपी के जेबड़ा मुस्तकम निवासी (42) जयपाल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चालक फैक्टरी से केमिकल लोड कर दिल्ली की ओर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया। तरावड़ी थाने के जांच अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें