फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक/करनाल। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मूनक निवासी मदन ने बताया कि वह और उसका भाई धर्मचन्द 16 मई को रिफाइनरी से ड्यूटी से साइकिल पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नहर के पास पहुंचे कार ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें उपचार के दौरान धर्मचंद की मौत हो गई। वहीं, हकीकतनगर निवासी बलबीर ट्रैक्टर-ट्राली से ईंटें ढुलाई का काम करता है। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से निसिंग से ईंटें लेने जा रहा था। इसी दौरान कार से टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें