फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नाबालिग पर हमला करने के आरोप में दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। हवेली गांव के 16 वर्षीय नाबालिग पर हमला करके उसे घायल करने के आरोप में पुलिस इसी गांव के कुलबीर व गुरप्रीत के विरुद्ध केस दर्ज किया है। किशोर ने शिकायत दी शिकायत में कहा कि 11 जून की शाम वह गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद बाहर निकला तो कुलबीर और गुरप्रीत ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके चीखने, चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौका पर आए और डायल 112 को सूचित किया।
विज्ञापन

डायल 112 के मौका पर आने से पहले ही गुरप्रीत और कुलबीर मौका से भाग गए। 12 जून को किशोर अपने परिवार के साथ मंदिर में होने वाले अखंड पाठ की तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी दौरान कुलबीर कार में अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। एसएचओ अनिल राणा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें