फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के दो और मरीज मिले, 250 पहुंची संख्या

Thu, 18 Dec 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में बुधवार को डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या 250 हो गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जांच में तीन घरों में लार्वा पाया गया और 1 मकान मालिक को नोटिस थमाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के लक्षण मिलने पर बुधवार को 45 लोगों की अलाइजा जांच की। अब तक 18,523 लोगों की अलाइजा जांच की जा चुकी है। इसके अलावा विभाग की 166 शहरी और ग्रामीण टीमें अब तक 15,23,588 घरों में डेंगू लार्वा की जांच कर चुकी है जिसमें से 11,294 घरों में लार्वा मिला और 4,852 मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया। विभाग की टीमें अब भी घर-घर लार्वा जांच कर रही है। वहीं, बुधवार को भी विभाग ने 8,520 घरों में लार्वा की जांच की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें