फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के दो और मरीज मिले, 229 हुई संख्या

Sat, 29 Nov 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में शुक्रवार को डेंगू के दो मरीज और मिले हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 229 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में शुक्रवार को 80 घरों में लार्वा मिला और 15 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। 120 लोगों की अलाइजा जांच की। अब तक कुल 16,794 लोगों की अलाइजा जांच की जा चुकी हैं। विभाग अब तक कुल 14,27,852 घरों में लार्वा की जांच कर चुका है। इनमें 10,985 घरों में लार्वा मिला है और 4,749 को नोटिस थमाया। जिले में 115 डेंगू के मरीज केवल करनाल शहर से आए जबकि इंद्री में 47, कुंजपुरा में 18, तरावड़ी, घरौंडा और निसिंग में 10-10, सांभली में 9, बल्ला में 6, असंध में 2, निगदू और पाढ़ा में एक-एक डेंगू का मरीज मिला है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें