फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के दो और मरीज मिले, 192 हुई संख्या, 102 केवल शहर के

Sat, 15 Nov 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
डेंगू के दो और मरीज मिले, 192 हुई संख्या, 102 केवल शहर के
विज्ञापन
करनाल। जिले में शुक्रवार को डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 192 हो गई है। इसी के साथ शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 5548 घरों में लार्वा की जांच की। वहीं, ठंड उतरने के बावजूद भी 12 घरों में लार्वा मिला है। लार्वा मिलने पर 10 मकान मालिकों को नोटिस दिया। जिले में मिले 192 डेंगू के मरीजों में आधे से ज्यादा करनाल शहर से हैं। करनाल में अब तक डेगू के 102 मरीज मिल चुके हैं।इसके बाद इंद्री में सबसे अधिक 33 मरीज मिले हैं। कुंजपुरा में 16, निसिंग में 10, घरौंडा और सांभली में 8-8, तरावड़ी में 7, बल्ला में 5, असंध में दो और निगदू में एक डेंगू का मरीज मिला है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें