फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले में दो कुष्ठ रोगी मिले

Thu, 21 Aug 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में एक से 14 अगस्त तक कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए चलाए गए अभियान में दो नए कुष्ठ रोगी मिले हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। महिला कुष्ठ रोगी मधुबन और पुरुष गगसीना से है। साथ ही 1025 के करीब ऐसे संदिग्ध मिले हैं जिनमें कुष्ठ रोग के लक्षण पाए गए हैं। इन दोनों कुष्ठ रोगियों को कुष्ठ आश्रम में रखा गया है। 14 दिन में स्वास्थ्य विभाग की 1174 टीम ने मिलकर अभियान चलाया और 15 लाख 50 हजार के करीब लोगों की स्क्रीनिंग की जिसमें से 1025 संदिग्ध मिले। उप सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी डॉ. सिम्मी कपूर ने बताया कि इन मरीजों पर लगातार नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों मरीज बिहार के रहने वाले हैं। साथ ही स्क्रीनिंग में संदिग्ध पाए गए मरीज भी यूपी, बिहार और नेपाल के रहने वाले ही हैं ऐसा रिपोर्ट में निकलकर सामने आया है। हालांकि अब तक करीब 27 मरीजों का इलाज चल रहा है। डॉ. सिम्मी ने कहा कि अभियान के दौरान मरीज जरूर मिले हैं लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें