करनाल। सर्राफाबाद माजरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। दो लाख रुपये छीनने का भी आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रतन सिंह ने बताया कि 23 जून की रात को वह अपने दोस्त रमेश के साथ नली पार में विनोद कुमार की दुकान पर बिजली का सामान लेने गया था। वहां अचानक अमी, संदीप सहित अन्य ने उस पर हमला कर दिया और उसकी बाइक की डिक्की में रखे दो लाख रुपये भी छीनने लगे। जब उसने विरोध किया तो उस पर गंडासी व लाठी से हमला कर घायल कर दिया। वह दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। संवाद