फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के कैश काउंटर से दो लाख रुपये गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-12 स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा के कैश काउंटर से दो लाख रुपये चोरी हो गए। शाखा उप-प्रबंधक ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी सहकर्मी पर ही दो लाख रुपये का एक पैकेट पर हाथ साफ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-12 की आईसीआईसीआई बैंक की शाखा उप-प्रबंधक नीतेश कुमारी ने बताया कि नौ अगस्त की सुबह 11:45 बजे उसे कैश काउंटर पर दो लाख रुपये कम होने का शक हुआ तो जांच करने पर पता लगा कि दो हजार रुपये का एक पैकेट कैश काउंटर से गायब था। इसमें उसने सिर्फ तीन लोगों को कैश दिया जबकि उसने 100 और 500 रुपये के पैकेट से कैश दिया, लेकिन दो हजार रुपये का एक पैकेट काउंटर से नहीं दिया। उसके पास सिर्फ कैश जमा हुआ। उसे अपने साथ काम करने वाली महिला कर्मचारी पर शक है। दो हजार रुपये का पैकेट उसी ने उठाया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शाखा उप-प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें