फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लाइनमैन की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव झिंवरहेड़ी निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि उसका बिजली निगम में लाइनमैन का पेपर हुआ था। इस बारे में उसने दोस्त दिलबाग से बात की थी तो उसने बताया कि उसका एक दोस्त राजेश है जो उसे नौकरी पर लगवा देगा। उसने राजेश निवासी मतलौडा से बात की तो लाइनमैन की नौकरी लगवाने के लिए उसने 10 लाख रुपये मांगे। इसके बाद उसने सेक्टर-12 में आरोपी को 10 दिसंबर 2021 को एक लाख रुपये दे दिए। वहीं एक लाख रुपये राजेश के खाते में डलवा दिए। आरोपी ने न नौकरी लगवाई न उसके रुपये लौटा रहा है। रुपये मांगने पर गोली मारने की धमकी देता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें