फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बरामदे में बैठकर जुआ खेलते दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पस्ताना गांव में बरामदे में बैठकर जुआ खेल रहे दो युवकों अरुण कुमार और कोयर निवासी संजय कुमार को निगदू थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दांव पर लगी 11,270 रुपये की नकदी और जुआ खेलने में इस्तेमाल ताश की दो डिब्बियां बरामद हुई हैं। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। टीम के प्रभारी जगदीश ने बताया कि जुआ और सट्टेबाजी जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत टीम पस्ताना गांव में गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि गांव में कुछ युवक बरामदे में बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दो युवकों को काबू कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें