संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गांव कंबोपुरा के समीप सड़क किनारे खेल रहे एक सात माह के बच्चे को कार चालक ने कुचल दिया। कार चालक अपनी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। कंबोपुरा निवासी सोनू ने बताया कि उसके पास दो बच्चे हैं। एक तीन साल का समीर और एक सात माह का आयुष। उसकी पत्नी ज्योति खेतों में कार्य करती है। सोमवार को वह सड़क किनारे खेत में कार्य कर रही थी। उसने समीर और आयुष को सड़क किनारे बैठा दिया था जहां दोनों बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक आया और उसके सात माह के बेटे आयुष को कुचलकर निकल गया। वह कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वह बेटे को सरकारी अस्पताल करनाल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।