फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो सरकारी विद्यालय अब बलिदानियों के नाम पर, सरकार ने प्रदान की स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शहजादपुर। सरकार की नीति एवं हिदायतों अनुसार उपमंडल नारायणगढ़ के दो सरकारी विद्यालयों के नामों से पहले संबंधित बलिदानियों के नाम जोड़ने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कदम बलिदानियों के अद्वितीय बलिदान को सम्मान देते हुए उनके गौरव को सदैव संजोए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। नगराधीश अभिषेक गर्ग ने बताया कि मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार की हिदायतों अनुसार उपमंडल नारायणगढ़ के दो सरकारी विद्यालयों के नामों से पहले संबंधित बलिदानियों के नाम जोड़ने की स्वीकृति प्रदान की गई है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धमौली बिचली का नाम अब बलिदानी शेर सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धमौली बिचली किया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कोड़वा कलां का नाम बलिदानी नरेंद्र सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कोड़वा कलां होगा। विद्यालयों का नाम बलिदानियों के सम्मान में समर्पित करना विद्यार्थियों, युवाओं और भावी पीढ़ी में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और प्रेरणा का संचार करेगा। यह पहल बच्चों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और बलिदानियों के अद्वितीय योगदान से अवगत कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें