करनाल। जिला पुलिस करनाल की एंटी नारकोटिक सेल करनाल की टीम ने आरोपी रविंद्र व मेमपाल निवासी रंबा करनाल को कार में गांजा पत्ती सप्लाई करने जाते हुए गांव डोंडवा नजदीक गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से गाड़ी से दो किलो 260 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मेमपाल जो रविंद्र के साथ यह गांजा फूल पत्ती रंबा से लेकर आए थे। उसे किसी व्यक्ति को तरावड़ी बेचने जा रहे थे। दोनों आरोपी जल्द पैसे कमाने के लालच में यह काम करते हैं। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपी रविंद्र को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया और आरोपी मेमपाल को एक दिन के रिमांड पर लिया गया। संवाद