फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के दो मरीज मिले, सात घरों के मालिकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 57 तक पहुंची डेंगू मरीजों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं, वहीं लारवा मिलने पर सात मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. विनोद कमल ने बताया कि टीमों ने रविवार को 641 घरों को खंगाला। जिनमें से 11 में डेंगू के मच्छर का लारवा मिला और सात को विभाग ने नोटिस सौंपे और दो केस पॉजिटिव भी मिले हैं। जिले में अब तक 57 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। जिले में अब तक 2,58,427 घरों को वीबीडी टीम की ओर से कवर किया जा चुका है, इसके लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 160 टीमें कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें और परामर्श के अनुसार इलाज करवाएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक से मिलेंगे प्लेटलेट्स के जम्बो पैक
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रखी दो प्लेटलेट्स जम्बो पैक मशीनों में से एक मशीन ठीक हो चुकी है। ऐसे में अब प्लेटलेट्स लेने के लिए मरीजों को प्राइवेट ब्लड बैंकों में अपनी जेब ढीली करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्राइवेट से कम दाम में मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक से जम्बो पैक ले सकेंगे। वहीं, अगर मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती है तो उसे निशुल्क प्लेटलेट्स का पैक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी बरतें नागरिक
डीसी अनीश यादव ने नागरिकों से गर्मी के मौसम में डेंगू सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव लिए सतर्कता व जागरूकता बेहद जरूरी है। डेंगू की रोकथाम के लिए जन समुदाय की सहभागिता बेहद जरूरी है। नागरिकों को पानी की टंकी व घरों के पानी के बर्तनों को ढक कर रखने, दिन में मच्छरों के काटने से बचाव को लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है। डीसी ने आमजन से आह्वान किया कि वे प्रत्येक रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाएं व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें