फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के दो मरीज मिले, 93 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले में सोमवार को डेंगू के दो मरीज मिले हैं। ऐसे में जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 12 पर पहुंच चुका है। वहीं सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 9763 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। इनमें से 133 घरों के विभिन्न स्थानों पर मच्छर का लार्वा मिला और 93 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। सोमवार को जांच किए गए 29 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों में से दो केस पॉजिटिव मिले हैं।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने अब तक छह लाख 48 हजार 103 घरों को कवर कर लिया है। जिसमें से अभी तक 2393 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 1141 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 2,295 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 12 डेंगू के केस आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में जगह-जगह जलभराव एवं गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में घर के आस-पास एवं घर के अंदर मच्छरों के पनपने के स्थान या घरों के आस-पास होने वाले जलभराव, गमले एवं पशु-पक्षियों के पानी पीने के पात्र एवं घरों की छतों पर रखी अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें