करनाल। सीएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दोदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रधानाचार्य सुशील राणा ने इस दोदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की संक्षिप्त रिपोर्ट दी। कहा कि यह प्रतियोगिता केवल प्रतिस्पर्धा के बारे में नहीं थी, यह टीमवर्क दृढ़ता और खेल के प्रति जुनून का उत्सव था। महासचिव डॉ. बंसीलाल सैनी, स्कूल उपाध्यक्ष बलविंदर लाठर, मनजीत लाठर, उप प्रधानाचार्य प्रियंका ढींगरा, वॉलीबॉल खिलाड़ी रमन कुमार, निशानेबाज सम्राट राणा मौजूद रहे। संवाद