करनाल। हनुमान जयंती पर निकाली शोभायात्रा में शामिल हुए दो बच्चे लापता हो गए। जो घर वापस नहीं पहुंचे। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिव कॉलोनी निवासी प्रकाश ने बताया कि हनुमान जयंती पर उनकी गली से शोभायात्रा निकली थी। इस शोभायात्रा में उसके दो बेटे निखिल व रोहन भी चल रहे थे। जो शाम तक घर नहीं लौटे। संवाद