करनाल। जीटी रोड पर बलड़ी बाइपास चौक के समीप दो कारों की टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों व एक बच्चे को चोट आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे किया है। रजत खन्ना ने बताया कि एक तरफ से रेड लाइट हो गई और दूसरी तरफ से ग्रीन लाइट हो गई। दोनों गाड़ी वालों ने ट्रैफिक लाइट नहीं देखी और इंतजार नहीं किया। जिससे दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एक गाड़ी में एक कुत्ता था जो लापता हो गया। हादसे में एक बच्चा चोटिल हुआ है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।