करनाल।
एंटी नारकोटिक्स सैल ने अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सैल के उप निरीक्षक रोहताश सिंह ने बताया कि 21 मार्च की शाम उनकी टीम गांव मंजूरा के बस अड्डे के पास मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि रविंद्र व रणजीत निवासी गांव गुनियाना काफी समय से अफीम बेचने का काम करते हैं और इस समय दोनों बिना नंबर की बाइक पर ढाई मील नहर की पुलिया पर अफीम बेचने के लिए किसी ग्राहक के इंतजार में खडे़ हैं। सूचना पर पहुंची टीम ने दोनों को काबू कर लिया। एक आरोपी से एक पॉलीथिन में से 170 ग्राम अफीम बरामद की गई। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी एएसआई विकास कुमार ने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि दोनों अफीम का नशा करने के आदी हैं और अफीम बेचने का काम करते हैं। वे अफीम को एक हजार रुपये प्रति तोला के हिसाब से चंडीगढ़ के एक व्यक्ति से खरीदकर लाए थे। संवाद