कैथल। घर से टूंटी चुराने के मामले में थाना सीवन पुलिस ने चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कांगथली निवासी महिला मनप्रीत कौर ने शिकायत दी थी कि उसका मायके का परिवार विदेश में गया हुआ है। जून 20 को किसी ने मकान का ताला तोड़कर घर में तोड़फोड़ करते हुए पानी की टूंटियां चोरी कर ली। शिकायत अनुसार यह चोरी खरौदी निवासी जगतार ने की। थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच थाना सीवन पुलिस के मुख्य सिपाही विजय कुमार की टीम ने की। आरोपी गांव खरौदी निवासी जगतार को काबू कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त चोरी की वारदात करना कबूला। पूछताछ के बाद आरोपी जगतार से चोरीशुदा टूंटी खरीदने वाले कबाड़ी आरोपी नानकपुरा भूना निवासी बलदेव को भी काबू कर लिया। इसके कब्जे से चोरीशुदा नौ टूंटी बरामद की। इसके अतिरिक्त उसके कब्जे से एक एलईडी भी बरामद की, जो जगतार की ओर से अपने घर से चोरी की गई थी। संवाद