संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। रेलवे रोड स्थित शिव बाबा की प्रतिमा खंडित करने के मामले पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की रात रेलवे रोड स्थित शिव चौक पर स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। मूर्ति खंडित होने की सूचना मिलने पर शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के लोग शिव चौक पर पहुंचे और घटना की निंदा की। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने वीरवार को दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में प्रतिमा खंडित का खुलासा कर दिया गया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि घरौंडा निवासी सावन व मोहित को गिरफ्तार किया गया है।