करनाल। पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई हैं। टीम के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सेक्टर-16 क्षेत्र से आरोपी बिहार के भागलपुर निवासी अजीत कुमार और देहरादून निवासी शिव कुमार को पकड़ा गया है। शिव कुमार वर्तमान में मंगल कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 4 अक्तूबर को थाना शहर क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो