माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सीआईए टू की टीम ने पीएसएल क्रिकेट लीग पर सट्टा लगाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को मुख्य सिपाही महाबीर की अध्यक्षता में टीम साईं बाबा रोड घरौंडा पर मौजूद थी। सूचना मिली कि जितेन्द्र कुमार वासी गांव पनौड़ी रोड घरौंडा पीएसएल क्रिकेट लीग के टी-20 मैच पर दिल्ली से लाइन लेकर अपने मोबाइल से साथियों को सट्टा लगवा रहा है और अपने मकान के एक कमरे में मुलतान-सुलतान बनाम पेशावर जलमी के बीच चल रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाकर कमीशन खाकर पैसे कमा रहा है। पुलिस ने घर पर दबिश देकर आरोपी और उसके साथी सत्यप्रकाश वासी डुडीवाला चरखी दादरी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कमरे में से चार मोबाइलन, एक एलसीडी टीवी, कैलकुलेटर, रिमोट, एक सेटटॉप बाक्स, एक एडॉप्टर और एक डायरी बरामद हुई।