करनाल। गांव बाहरी में पड़ोस के मकान से अलमारी में रखे सोने व चांदी के गहने चोरी करने वाले दो आरोपियों को असंध थाना पुलिस ने सोमवार की रात को गिरफ्तार किया। असंध के मूंड रोड से गांव बाहरी निवासी आरोपी राजेंद्र उर्फ कोकी और निशांत उर्फ नीनू को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से 61 ग्राम सोना और 696 ग्राम चांदी के गहने बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों ने 17 सितंबर की रात को वारदात को अंजाम दिया था। उस समय पड़ोसी बाहर गए हुए थे। ब्यूरो