करनाल। निर्माणाधीन मकान से एल्युमिनियिम एंगल और गैस सिलिंडर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मॉडल टाउन निवासी मोहन और विवेक को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एंगल और गैस सिलिंडर बरामद हुआ है। आरोपियों ने रविवार की रात को मॉडल टाउन के निर्माणाधीन मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। ब्यूरो