फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला से पर्स छीनने के दो आरोपी गिरफ्त में

Sun, 04 Jun 2023 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला पुलिस की सीआईए वन की टीम ने चाकू के बल पर एक महिला से उसका पर्स छीनने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। टीम ने दो जून को आरोपी सौरभ उर्फ अंकित निवासी गली नंबरदो विकास नगर करनाल व आकाश उर्फ काकू निवासी टिकड़ा कॉलोनी थाना सेक्टर 32/33 को मंगलोरा के एरिया से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों से वारदात में छीना गया लेडीज पर्स, एक मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल व एक चाकू बरामद किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आदतन अपराधी हैं। आरोपी नशा करने व अय्याशी करने के लिए स्नैचिंग व चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आकाश के खिलाफ पहले भी छह मामले चोरी व स्नैचिंग करने के व आरोपी सौरभ के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहे थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें