फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चोरी की 60 वारदात करने के दो आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पुलिस की एंटी बर्गलरी टीम ने चोरी की 60 वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों से एक मामले में चोरी की हुई जेनरेटर की बैटरी बरामद की है। एंटी बर्गलरी टीम के इंचार्ज हिम्मत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने घोघड़ीपुर फ्लाईओवर के समीप आरोपी मंगल व सावन निवासी डेहा बस्ती मंगल कॉलोनी को पकड़ लिया है। आरोपियों से पूछताछ की तो सामने आया कि आरोपी सावन ने चोरी की 33 और आरोपी मंगल ने 27 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इन मामलों में वह जेल भी जा चुके हैं। फिलहाल आरोपियों ने तीन वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर सिटी थाना में दर्ज एक चोरी के मामले में रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें