एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने बाइक चोरी करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की हुई चार बाइक बरामद की गई हैं। नाबालिग आरोपी को कल शुक्रवार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करके बाल सुधार गृह भेजा गया। दूसरे आरोपी को शनिवार अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक रोहतास ने बताया कि शुक्रवार को वाहनों की जांच के दौरान एक युवक चोरी की बाइक सहित पकड़ा गया। उसकी पहचान पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी पड़पड़गंज निवासी नवीन उर्फ तुषार के रूप में हुई। पूछताछ में उसने कबूल किया कि सेक्टर 32/33 थाना क्षेत्र से दो बाइक चोरी की थी। दूसरा आरोपी नाबालिग है। उसके पास से भी दो बाइक बरामद की। ये बाइक थाना शहर क्षेत्र से चोरी की थी।