फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अवैध हथियार के साथ दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि काछवा नहर पुल करनाल के पास पार्किंग में दो युवक प्रवेश व मनजीत निवासी गांव खेवड़ा जिला सोनीपत बैठे हैं जो कि अनमोल बिश्नोई, भानू उर्फ आशु निवासी गांव सांभली (करनाल) व अमित भटाणा निवासी सोनीपत गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। जिनके पास अवैध हथियार हैं वे करनाल में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

ये हथियार किसी जघन्य अपराध या संगठित अपराध में प्रयोग होने हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया और अवैध हथियार भी बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपी प्रवेश उर्फ लालू ने बताया कि वह डकैती के मुकदमे में जेल से एक हफ्ते की छुट्टी आने के बाद फरार चल रहा था। वह और मनजीत दोनों अनमोल बिश्नोई, भानु राणा व अमित भटाणा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। गैंग के साथी दिवांश राणा उर्फ बल्ली निवासी सेक्टर-6 करनाल ने भानू के कहे अनुसार वारदात के लिए देसी पिस्तौल दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें