फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को काबू कर लिया है। दोनों आरोपियों से तीन अवैध हथियार बरामद किए हैं। पहले मामले में स्पेशल यूनिट असंध की टीम ने असंध रोड नजदीक रतक से असंध निवासी आरोपी वीरेंद्र उर्फ लाडी को गिरफ्तार किया। आरोपी से एक देसी पिस्तौल, एक गोली बरामद की गई। दूसरे मामले में सीआईए टू की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी से दो अवैध देसी पिस्तौल, 15 गोली और एक मैग्जीन बरामद की है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक फकीर चंद के अनुसार आरोपी दयानंद कॉलोनी मॉडल टाउन निवासी सुनील को चिडाव मोड़ से गिरफ्तार किया है। सदर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें