फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित तीन हजार नशे की गोलियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। तरावड़ी पुलिस ने शनिवार रात कृष्णा ढाबा शामगढ़ के सामने चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सर्विस लेन पर खड़ी एक स्विफ्ट कार से दो आरोपियों को तीन हजार ट्रामाडोल (नशे की गोलियां) की गोलियों के साथ काबू किया। पुलिस ने ट्रामाडोल के पत्तों की फोटो लेकर जिला ड्रग कंट्रोल ऑफिसर (डीसीओ) डॉ. संदीप हुड्डा के पास भेजी। डॉक्टर ने इन गोलियों को प्रतिबंधित बताया तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तरावड़ी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शामगढ़ के पास कृष्णा ढाबा के सामने चंडीगढ़ से दिल्ली सर्विस लेन पर सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी में पंकज व रवि वासी बेगा रोड गन्नौर जिला सोनीपत बैठे हैं। जिनके पास नशीले कैप्सूल व गोलियां मिल सकती हैं। उन्होंने सूचना के आधार पर एक रेडिंग पार्टी तैयार की और मौके पर पहुंचे। जहां पर पुलिस की गाड़ी को आता देख अपनी कार की खिड़की खोलकर बैठ गए। उन्होंने ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति को काबू किया तो उसने अपना नाम रवि निवासी बेगा थाना गन्नौर जिला सोनीपत बताया और दूसरे ने अपना नाम पंकज वासी बेगा रोड गन्नौर जिला सोनीपत बताया। गाड़ी की तलाशी लेने के लिए उन्होंने फोन कर फूड सेफ्टी ऑफिसर संदीप कुमार को फोन कर मौके पर बुलाया। जिन्होंने गाड़ी को चेक किया तो उसमें ट्रामाडोल के पत्ते निकले, जिनमें कुल तीन हजार गोलियां थी। आरोपियों से गोलियों का लाइसेंस व परमिट मांगा तो वे नहीं दिखा सके। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें