फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित मादक पदार्थों सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस की स्पेशल यूनिट असंध व पुलिस चौकी सदर बाजार की टीम ने प्रतिबंधित मादक पदार्थों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से 8.7 ग्राम स्मैक व 15.75 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन

13 सितंबर की शाम स्पेशल यूनिट असंध ने आरोपी हरजीत सिंह वासी खेड़ी सर्फली थाना असंध को कैथल रोड बाईपास, असंध से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से 8.70 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि उसने उपरोक्त स्मैक को कैथल रोड असंध से एक ट्रक ड्राइवर से 10 हजार रुपये में खरीदा था। दूसरे मामले में पुलिस चौकी सदर बाजार की टीम ने आरोपी सुबोध वासी गांधी चौक सदर बाजार करनाल को नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी से 15.75 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि उसने नई अनाज मंडी करनाल के पास उपरोक्त चरस एक राहगीर से 10 हजार रुपये प्रति तोले के हिसाब से खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें