फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश रह रही महिला से रुपये ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सोशल मीडिया पर दोस्ती करके विदेश रह रही एक महिला के बैंक खाते से 2.25 लाख रुपये निकालने वाले दो आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साइबर थाना पुलिस के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला से 2.25 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आगरा निवासी सुमित गुप्ता और अविनाश को आगरा से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में रह रही एक महिला से दोस्ती की और उसका भरोसा जीत लिया। इसके बाद उन्होंने कथित रूप से उसका मोबाइल हैक कर बैंकिंग जानकारी के जरिए खाते से रुपये निकाल लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें